कानपुर। तीसरे चरण के मतदान को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने जनपद के सभी शराब ठेकों को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया। जिसके चलते इन दिनों सहालग में शराब की बोतलों का डांस काफी कम हो गया है।
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले जिला प्रशासन ने जनपद के सभी शराब की दुकानों को बंदी के आदेश दे दिया। यही नहीं डीएम कौशल राज शर्मा व एसएसपी आकाश कुलहरि ने थानेदारों को सख्त आदेश दिया कि अगर किसी थाना क्षेत्र में शराब की दुकानों पर शराब की बिक्री करती पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते जनपद के सभी थानेदारों ने सख्ती कर दी और दुकानें पूर्णतया बंद कर दी गई। ऐसे में शराब के शौकीनों पर तो जैसे पहाड़ टूट गया हो। रोजाना पीने वाले तो परेशान ही है, लेकिन इसका असर सबसे ज्यादा इन दिनों शादी विवाहों व अन्य खुशी के कार्यक्रमों में पड़ रहा है। जहां गेस्ट हाउसों, पार्टी लॉनों में जमकर शराब के नशें में लोग डांस कर रईसजादियत दिखाते थे उसमें काफी कमी आ गई। द्विवेदी पार्टी लॉन के मैनेजर अंशुल द्विवेदी ने बताया कि शराब बंद होने से बहुत राहत महसूस हुई है। कहा जो लोग पहले से व्यवस्था किये भी थे वह भी शांति पूर्वक बने रहे।
बढ़ गये दाम
शुक्रवार को दोपहर दो बजे से ज्यों ही आदेश लागू हो गया त्यों ही पांच बजे से सभी शराब की दुकानें बंद हो गई। फिर क्या था शराबी दुकानों के चक्कर लगाते रहे और इसी का फायदा उठाने के लिए दलाल के दिन अच्छे आ गये। एक शराबी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दो सौ रूपए की बोतल छह सौ रूपए में मिल रही है। इसी तरह छह सौ रूपए वाली बोतल दो हजार में मिल रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि अगर कोई इस दौरान शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ठेकों के आस-पास सख्त पहरा
दलालों की बढ़ती सक्रियता को रोकने के लिए एसएसपी ने सभी शराब की दुकानों के आस-पास पुलिस का सख्त पहरा कर दिया है। इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्र में थानेदार भी समय-समय पर गश्त कर रहें है।
[# उप्र चुनाव: फागुनी रंग में रंगी यूपी की सियासत, यहां सपने बेचे जाते हैं...]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]