कांग्रेस के हनी टौसा और अकाली दल के विनीत टौसा के खिलाफ केस

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 फ़रवरी 2017, 8:06 PM (IST)

नवांशहर/काठगढ़ । कांग्रेसी नेता हनी टौसा और अकाली दल के विनीत टौसा के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष पर भी क्राॅस का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झगड़े का मुख्य कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। गांव बेला ताजोवाल निवासी कुलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लम्बर का काम करता है। 16 फरवरी को काम पर जाना था उसके पहले अपना मोटरसाइकिल गांव टौसा निवासी मदन लाल के कार्यालय में खड़ा करके चला गया। जब अपना मोटर साइकिल लेने गया तो वहाँ पर पहले से ही मदन लाल ,हरमन और मनजिंदर सिंह ने उन्हें घर के छत पर आने को कहा , इसी दौरान हनी टौसा, विनीत टौसा और उनके साथी अंदर घुस आये तथा उन पर हथियारों से हमला कर दिया।

पुलिस ने कुलवंत सिंह के बयानों पर हनी टौसा ,विनीत टौसा,हरजिंदर सिंह टौसा के अलावा उनके साथी अवतार सिंह ,विक्की शालु ,अशोक और पाखर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 365,452 ,342 ,323, 427 ,506,148 ,एवँ 149 के तहत मामला दर्ज किया गया। वही दूसरे पक्ष के अशोक कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा की टौसा निवासी मदन लाल ,फतेहपुर निवासी काका ,बेला ताजोवाल निवासी कुलवंत सिंह ,हरमन सिंह एवँ भोलेवाल निवासी धनपत ने 16 फ़रवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे उनके घर पर हमला कर दिया। पुलिस ने अशोक के बयान पर मदन लाल ,काका ,हरमन और धनपत के खिलाफ 323 ,342 ,452 ,427 148 ,149 ,506 एवँ 365 के तहत मामला दर्ज कर के आगे की जाँच शुरू कर दी है।

[# एक साथ 10 जनों का अंतिम संस्कार , गांव में छाया मातम, फूट फूट कर रोया हर कोई]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]