छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की मांग

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 फ़रवरी 2017, 7:54 PM (IST)

धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव दूबरा में निजी स्कूल संचालक के पुत्र व उसके साथियों की ओर से कक्षा आठवीं की छात्रा का अपहरण व दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्रवाई करने की मांग को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई। पीडि़त बालिका के परिजनों को लेकर एपी निवास पर पहुंचे लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए एडिशनल एसपी और सीओ को बताया कि पुलिस ने अभी तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं स्कूल संचालक पीडि़त बालिका के परिजनों पर राजीनामा करने का दबाब बना रहा हैं।

[# लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]