वाशिंगटन। पाकिस्तान के कराची में आतंकी हमले के बाद 100 आतंकियों को मारने गिराने के पाक रेंजर्स के दावों से अमेरिका का रुख थोड़ा नरम पड़ता दिख रहा है। हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकियों और हिंसक चरमपंथियों के हाथों बहुत कष्ट झेलने वाला देश बताया है। अमेरिका ने कहा है कि हिंसक चरमपंथ से निपटने और एक स्थिर, सहिष्णु एवं लोकतांत्रिक समाज बनाने के पाकिस्तान के प्रयासों को सहयोग देना उसके दीर्घकालिक हित में है।
पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान की सीमा के पास संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर हमला किए जाने की खबरों के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के प्रयासों को सहयोग देने की बात कही है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हमारा मानना है कि अमेरिका के दीर्घकालिक हित इस बात में हैं कि हिंसक चरमपंथ से निपटने और एक स्थिर, सहिष्णु एवं लोकतांत्रिक समाज बनाने के पाकिस्तान के प्रयासों को सहयोग दिया जाए।
[# प्रत्याशियों की पत्नियों के पास है कुबेर का खजाना, पढ़कर रह जाएंगे हैरान]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
अधिकारी ने कहा, हमने खबरें देखी हैं। हम आपको पाकिस्तान सरकार से बात
करने के लिए कहेंगे। पाकिस्तान ने आतंकियों और हिंसक चरमपंथियों के कारण
भारी कष्ट उठाए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से पाकिस्तान की
जनता और आतंकवाद से लडऩे वाले सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा रहा है।
उन्होंने
कहा, आतंकवाद से निपटने, आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों पर कार्रवाई करने
और वर्षों से आतंकियों द्वारा सुरक्षित ठिकानों के तौर पर इस्तेमाल किए जा
रहे पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों पर सरकारी नियंत्रण बहाल करने के लिए
पाकिस्तानी सेना और जनता द्वारा दिए गए बलिदानों को लेकर हम उनके आभारी
हैं।