सडक़ों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो : यूनुस खान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017, 10:57 AM (IST)

अजमेर। सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं परिवहन मंत्री युनूस खान ने कहा कि प्रदेश में सडक़ों का तीव्र गति से विकास किया जा रहा है। इन सडक़ों का निर्माण पूर्ण गुणवत्तापूर्ण हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री ने किशनगढ़ के निकट मेगा हाईवे स्थित खातौली मोड़ से सलेमाबाद तक सडक़ चौड़ाईकरण काम का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय निम्बाकाचार्य पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ काम शुरू हुआ। सडक़ शिलान्यास पट्टिका का अनावरण करने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सडक़ गुणवत्तापूर्ण बनाई जाए। मंत्री ने किशनगढ़ से हनुमानगढ़ मेगा हाईवे को चार लेन किए जाने पर बजट में शामिल किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद खान ने सिक्सलेन बाइपास स्थित जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव सुरेश रावत, किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी, भाजपा देहात अध्यक्ष बी.पी.सारस्वत आदि उपस्थित रहे।



[# यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]