अमेठी। यूपी असेम्बली इलेक्शन में यहां कांटे की सियासी जंग होने जा रही है। बीजेपी ने यहां से राजघराने की गरिमा सिंह को उम्मीदवार बनाया है जिनके कम्पेन के लिए बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट अमित शाह गुरुवार को बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव को धार देने के लिए आ रहे हैं। शाह के पहले आगमन पर यहां बीजेपी के स्पोटर्स में काफी उत्साह है और उसके लिए बीजेपी के लोगों ने ऐसी तैयारी किया है।
बीजेपी के डिस्टिक प्रेसिडेंट उमाशंकर पाण्डेय की मानें तो अमेठी में पहली बार आ रहे बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट अमित शाह को सुनने के लिए लगभग 50 हज़ार का जनसमूह उमड़ता दिखाई दे रहा है। बीजेपी की लोकल बाडी के लोगों ने इस जनसमूह के बैठने के लिए क़रीब 20 हज़ार कुर्सियों का इंतेजाम किया है। ये सारी व्यवस्था अमेठी के रामलीला मैदान में की गई है जहां से बीजेपी कन्डिडेट गरिमा सिंह के समर्थन में अमित शाह दहाड़ते दिखाई देगें। बताया जा रहा है कि यहां से शाह के निशाने पर सबसे अधिक कांग्रेस ही होगी।
सियासी पंडितों का ये है कहना
उधर सियासी पंडितों का कहना है कि बीजेपी ने गरिमा सिंह को टिकट देकर मास्टरस्ट्रोक खेला है।
क्योंकि अमेठी के ज्यादातर लोग संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह से अधिक सहानुभूति रखते हैं। इसकी वजह संजय सिंह ने उन्हें छोड़कर दूसरी शादी जो कर लिया। इसीलिये कल खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस और सपा को क्लीन बोल्ड करने का गुर सिखाने के साथ सियासी फील्डिंग भी सेट करेंगे ।
शाह का `ब्रम्हास्त्र` चला तो खिलकर रहेगा कमल
वहीं चर्चा ये भी है कि बीजेपी ने बहुत चालाकी से गरिमा सिंह को मैदान में उतारा है। वे पहली बार चुनाव मैदान में उतर रही हैं, टिकट के लिए उनके बेटे अनंत सिंह ने भी दावेदारी जताई थी लेकिन बीजेपी ने गरिमा सिंह को तरजीह दी। क्योंकि अमेठी के वोटरों की सहानुभूति गरिमा सिंह के लिए अधिक है।
यदि कल अमित शाह के सियासी `ब्रम्हास्त्र` ने असर दिखा दिया तो अमेठी में कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता। सियासी आंकलन है अगर ऐसा हो गया तो बीजेपी अगली बार लोकसभा सीट से भी राहुल गाँधी को साफ़ कर देगी।
[@ अखिलेश, मोदी, राहुल, डिंपल की ‘रईस-2’ वायरल, आपने देखी क्या!]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]