दंगल गर्ल गीता फोगाट को मिला नच बलिए का प्रस्ताव, लगाएंगी ठुमके

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 फ़रवरी 2017, 11:46 PM (IST)

स्टार प्लस पर जल्द ही सेलेब्रिटी कपल डांस शो नच बलिए के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है। हर दिन नए कपल्स के शो को ज्वाइन करने की खबरें सामने आ रही हैं।इस शो को काजोल जज करने जा रही हैं। यह उनका पहला टीवी डेब्यू है, जो धमाकेदार होने जा रहा है। इस रियलिटी शो के लिए अब तक दिव्यांका त्रिपाठी, भारती सिंह, करन पटेल का नाम सामने आया है, लेकिन अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार इस शो के लिए रेस्लर गीता फोगाट को भी प्रस्ताव दिया गया है। गीता फोगाट आमिर खान की फिल्म दंगल के बाद से ही चर्चाओं में आई हैं। भारत में अब वे एक जाना पहचाना नाम हैं इसी को देखते हुए शो के मेकर्स ने उन्हें इस शो में भाग लेने का प्रस्ताव दिया है।

[@ Pics: कपिल to भारती के पास हैं ये गाड़ियां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

ज्ञातव्य है कि दंगल में गीता का किरदार ही कहानी के केंद्र में था और दंगल के बाद से ही वो काफी चर्चा में हैं। उन्हें लगातार कई ऑफर्स मिल रहे हैं। हाल ही में वह कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में भी मेहमान बनकर शामिल हो चुकी हैं। शो में उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ हिस्सा लिया था। मगर, नच बलिए 8 पूरी तरह से अलग शो है। इस शो में अगर गीता शामिल होती हैं तो उन्हें अपने डांसिंग स्किल्स दिखाने होंगे। गीता को शो में पति पवन कुमार के साथ शामिल होने का ऑफर दिया गया है, जो खुद रेस्लर हैं।

[@ पहली बार.., प्रियंका ने लिया सलमान से पंगा, जानिए पूरी कहानी]