शाहरुख को यश चोपडा स्मृति पुरस्कार प्रदान करेंगी रेखा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 फ़रवरी 2017, 9:16 PM (IST)

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव इस माह के अंत में सुपरस्टार शाहरुख खान को यश चोपडा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। दिवंगत फिल्मकार यश चोपडा की स्मृति में शुरू इस पुरस्कार समारोह के चौथे संस्करण के आयोजन में शाहरुख को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 25 फरवरी को होगा। सिनेमा जगत के कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए यह प्रस्तुत किया जाता है।

पिछले दो दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा शाहरुख ने यश चोपडा की वीरजारा, जब तक है जान, डर और दिल तो पागल है जैसी फिल्मों में काम किया है। इस पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल में यश चोपडा की पत्नी पामेला चौपडा के अलावा हेमा मालिनी, बोनी कपूर, अनिल कपूर, सिमी ग्रेवाल और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे सितारे शामिल हैं।

[@ बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]