बीसलपुर बांध पर बनेगा रंगीन मछलियों का उत्कृष्टता केन्द्र

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 फ़रवरी 2017, 5:58 PM (IST)

जयपुर। प्रदेश के मत्स्य मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि टोंक जिले के बीसलपुर बांध पर देश का पहला रंगीन मछलियों का उत्कृष्टता केन्द्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां रंगीन और विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के प्रजनन के साथ मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सैनी ने बताया कि इस केन्द्र पर देश की लगभग प्रत्येक प्रजाति की मछलियों का प्रजनन करवा कर, मत्स्यपालकों को अनुदानित दरों पर मत्स्य बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां राजस्थान की विभिन्न हिस्सों की झीलों और तालाबों के अनुकूल मछलियों का प्रजनन करवाकर, उनमें मत्स्य पालन करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मत्स्य मंत्री सैनी हाल ही में एक अध्ययन दल के साथ राष्ट्रीय मत्स्य केन्द्र, कोच्चि की यात्रा से लौटे हैं। मत्स्य मंत्री सैनी ने बताया कि राजस्थान में मत्स्य पालन की संभावनाआें को देखते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में मत्स्य पालन केन्द्र खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीसलपुर उत्कृष्टता केन्द्र पर मछलियों की विभिन्न किस्मों, गोल्डन फिश, कोय फिश, सेलिनियो, वर्ब्स, गप्पी, मॉली, ब्लैक सेल्फीन, कोलिसा लैला का प्रजनन करवाया जाएगा। इस केन्द्र पर विभिन्न एक्वेरियमों के माध्यम से अन्तरराष्ट्रीय स्तर की रंगीन मछलियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में एक्वेरियमों की बढ़ती मांग को देखते हुए, उपभोक्ताओं को यहां उचित दरों पर एक्वेरियम उपलब्ध करवाए जाएंगे।

[@ इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

मत्स्य मंत्री सैनी ने बताया कि जनजाति क्षेत्र के मत्स्य पालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार की मंशा है कि यहां मत्स्य पालन को बढ़ावा मिले और मत्स्यपालकों की आय में वृद्धि हो। सैनी ने बताया कि जिन इलाकों में खारे पाने की झीलें है, वहां भी मत्स्य पालन की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

[@ इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]