जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर धरना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 फ़रवरी 2017, 4:46 PM (IST)

अजमेर। जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2013 के तहत चयनित अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। राजस्थान लोकसेवा आयोग के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने साफ तौर पर कहा कि यदि दो दिन में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आमरण अनशन करने के साथ आंदोलन का दूसरा रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी उन्हें नियुक्ति देने के आदेष दे दिए हैं। लेकिन सरकार पिछले चार साल से मामले को कोर्ट मंे लटकाए हुए हैं।

[@ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]