इनेलो एसवाईएल के मुद्दे पर पीछे हटती जा रही है-तंवर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 फ़रवरी 2017, 2:28 PM (IST)

सिरसा। कांग्रेस प्रदेशाध्य्क्ष अशोक तंवर ने मुख्य विपक्षी दल इनेलो पर निशाना साधा है और कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो पीछे हटती जा रही है। अशोक तंवर बुधवार को राजकीय नेशनल कॉलेज में धरने पर बैठे एक्सटेंशन लेक्चरर्स को समर्थन देने के लिए धरनास्थल पर पहुंचे। इस मौके पर तंवर ने कहा की प्रदेश के कई जि़लों में करीब 2500 लेक्चरर धरने पर बैठे है सरकार को इनकी मांगे माननी चाहिए। वही अशोक तंवर दिल्ली में हुई मारपीट मामले में दर्ज हुई एफआईआर पर भी बोले। तंवर ने कहा की दिल्ली की महान पुलिस के माहान कारनामे है। पुलिस ने चार महीने बाद एफआईआर दर्ज तो की। तंवर ने कहा की ये नॉन बेलेबल मामला है अब पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। हरियाणा सरकार को भी इस मामले में आरोपी को बर्खास्त करना चाहिए। तंवर ने कहा की कल जब ये एफआईआर दर्ज हुई उसके बाद से दिल्ली पुलिस की वेबसाइट का लिंक डाउन कर दिया गया। ताकि कोई एफआईआर को देख न सके। तंवर ने कहा की दिल्ली पुलिस भ्रष्टाचार में लिप्त है।

[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]