गैस एजेंसियों की हड़ताल समाप्त

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 फ़रवरी 2017, 12:49 PM (IST)

जयपुर। खाद्य विभाग से रसोई गैस एजेंसी के लाइसेंस के नवीनीकरण की रोक के विरोध में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फैडरेशन के प्रदेश व्यापी सांकेतिक हड़ताल के तहत बुधवार को जिले की सभी एजेंसी बंद रहीं। साथ ही एलपीजी की सप्लाई भी नहीं हुई। दोपहर बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।
जानकारी के अनुसार रसोई गैस एजेंसियों के गोदामों की भूमि व्यावसायिक उपयोग की नहीं होने को लेकर खाद्य विभाग ने एजेंसियों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया था। इसको लेकर ही यह विरोध किया जा रहा था। इससे एक दिन के लिए उपभोक्ताओं को परेशानियों से गुजरना पड़ा।

[@ यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]