अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह
यादव और पार्टी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में चुनावी सभाएं करेंगे।
पिता-पुत्र की सभाएं अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रो में होगी। मुलायम बहू अपर्णा के
लिए तो अखिलेश चचेरे भाई अनुराग के लिए वोट मांगेंगे। मुलायम की बहू अपर्णा यादव
लखनऊ की कैंट सीट से तो सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के बड़े भाई अनुराग यादव
सरोजनीनगर सीट से सपा प्रत्याशी हैं।
यूं तो अपर्णा के पक्ष में सपा के दूसरे नेता और
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज चुनावी सभाएं कर रहे हैं। लेकिन मुलायम सिंह यादव पहली
बार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में अपने अनुज शिवपाल सिंह यादव के पक्ष में प्रचार
करने के बाद बहू अपर्णा के पक्ष में सभा करेंगे। मुलायम ने अभी तक अन्यत्र कहीं भी
चुनावी सभा नहीं की है।
[@ ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: सियासत के मैदान में अव्वल..विकास के नाम पर फिसड्डी !]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा सरोजनीनगर क्षेत्र में दांव पर लगी है।
उन्होंने यहां से सपा के सिटिंग विधायक शारदा प्रताप शुक्ल का टिकट काटकर अपने चचेरे भाई अनुराग यादव को प्रत्याशी बनाया है।