नीमकाथाना (सीकर)। शहर के राजकीय कपिल अस्पताल का जिला कलेक्टर केबी गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने सभी वार्डों में प्रत्येक मरीज से बात की। इसके अलावा दवा काउंटरों पर दवाओं की जांच कर फार्मासिस्टों को दिशा निर्देश दिए। अस्पताल में जैसे ही कलेक्टर की गाड़ी ने प्रवेश किया तो चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना लगते ही सभी चिकित्सक अस्पताल पहुंच गए।
अस्पताल के मुख्य गेट की छत से उखड़ रहे प्लास्टर को देख कलक्टर ने नाराजगी जताई तथा प्लास्टर को तुरंत सही करवाने के लिए पीएमओ एलएन जाटोलिया को निर्देश दिए। पीएमओ ने छत का प्रपोजल बनाकर जयपुर भेजने की बात कही। कलेक्टर ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चैक किया, जिसमें तीन कर्मचारी छुट्टी पर मिले। कलक्टर ने उनसे पीएमओ को स्पष्टीकरण लेने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपखंड अधिकारी जगदीश गौड़, तहसीलदार सरदार सिंह गिल, ईओ सलीम खां, जईएन मनीष सिंह, डॉ.आरएस जाखड़ सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कपिल मंडी में निरीक्षण किया तथा सभी थड़ी होल्डरों से कागजात के बारे में पूछा। रेलवे ओवरब्रिज के पास हो रहे अतिक्रमण को तीन दिन में हटाने के निर्देश दिए।
[@ धूम धड़ाके से हुई बॉलीवुड स्टार की शादी, ढोल की थाप पर नाचे बाराती]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]