पाल भाइयों ने बीएसपी छोड़ थामा एसपी का दामन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017, 9:15 PM (IST)

अमेठी। भेटुवा ब्लाॅक क्षेत्र के गहरी मजरे मई के रहने वाले बसपा के विधान सभा सचिव रामचंद्र पाल उर्फ टंटू पाल व उनके चचेरे भाई अमर पाल ने मंगलवार को बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का झंडा थाम लिया। कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के समक्ष उन्होंने सपा जॉइन की।

उन्होंने बसपा में भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि समाजवादी पार्टी में वगैर किसी भेदभाव के सभी जातियों के लोगों को बराबर का सम्मान दिया जाता है। कैबिनेट मंत्री ने उन्हें पार्टी को मजबूत करने को कहा। रामचंद्र पाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री व सपा प्रत्यासी गायत्री प्रजापति को रिकॉर्ड मतों से अमेठी से विजयी बनाना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है।

[@ ये हैं इलाहाबाद के धनकुबेर भाजपा प्रत्याशी, पढ़िये पूरी खबर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]