गोरखपुर। गोरखपुर पहुंचे बीजेपी के उत्तर प्रदेश सह प्रभारी
रामेश्वर चौरसिया ने एक होटल में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि
प्रथम चरण के मतदान के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश में न तो समाजवादी
पार्टी की 25 साल पुरानी साइकिल पसंद है और ना ही 130 साल पुरानी बूढी कांग्रेस।
उन्होने बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि हाथी को तो हाथी के लोगों ने ही पंचर कर दिया
है। टिकट वितरण में जो घोटाले हुए हैं उससे हाथी पतला हो गया है।
चौरसिया ने प्रधानमंत्री के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी
जी ने लोगों से जो वादे किए थे वो पुरे किए। उन्होंने नोटबंदी को सफल बताते हुए कहा
कि नोटबंदी की वजह से हमारे पास इतने पैसे आ गए हैं कि अब गरीबों के घर बनाने के लिए
हमें लोन नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा की ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिलाएं बड़ी संख्या
में बीजेपी की तरफ आ रही है।
[@ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]