पिछले तीन-चार दिन से वर्ष की सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली-2 के बारे में समाचार आ रहे थे कि निर्देशक एस.एस.राजामौली ने अपनी इस फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह खान उर्फ शाहरुख खान को एक कैमियो रोल निभाने के लिए साइन किया है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि, एसएस राजामौली शाहरुख के साथ भविष्य में काम करना चाहते हैं और वो इसकी शुरुआत बाहुबली 2 से करना चाहते हैं। शाहरुख हाँ करते हैं तो राजामौली बाहुबली 2 में उनका रोल जोड सकते हैं ऐसा अंदाज़ा भी जताया गया था। सोशल मीडिया और मीडिया पर सर्वाधिक चर्चाओं में रहे इन समाचारों पर अब स्वयं ‘बाहुबली’ ने विराम लगा दिया है।
[@ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का इंतज़ार हर किसी को है।
पिछले एक साल से बाहुबली के दूसरे भाग को देखने के लिए दर्शक बेकऱार हैं।
लेकिन बाहुबली में शाहरुख खान होंगे या नहीं इस बात से अब पर्दा उठ चुका
है। बाहुबली ने खुद इस बात की सफाई दी है। ‘बाहुबली’ ने ट्विट कर इस बात का
ख़ुलासा किया है कि, शाहरुख खान बाहुबली 2 में भूमिका नहीं निभा रहे हैं।
बाहुबली ने लिखा, हम चाहते हैं कि शाहरुख खान हमारी फिल्म में काम करें।
कौन नहीं चाहेंगा? लेकिन दुर्भाग्य से शाहरुख बाहुबली 2 में नहीं हैं। यह
महज़ अफवाह है।
[@ जानें-आखिर क्यों मरना चाहती थी ये खूबसूरत सिंगर! ]
बाहुबली की इस सफाई से अब यह बात तो साफ़ हो गई है कि, फिल्म में शाहरुख खान नहीं हैं। बाहुबली में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बाहुबली-2 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी।