क्या आप जानते हैं लेटस के चमत्कारी लाभ!

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017, 5:21 PM (IST)

बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि लेटस (सलाद पत्ता)वजन कम करने में कितना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप वेट लूज करने का सोच रही हैं, तो लेटस की भरपूर मात्रा अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपको अपने टारगेट को जल्द से जल्द हासिल करने में मदद मिलेगी। चूंकि, लेटस सलाद के तौर पर खाया जाता है, यह काफी सिंपल और इफेक्टिव होता है और वास्तव में आप इसके जरिए वेट कम कर सकते हैं
यही नहीं, लेटस डाइजेशन को बढाता है और लीवर को भी हेल्दी रखती है। लेटस डाइट से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, कैटरैक्ट जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

[@ राई,सरसों के 8 चमत्कारी लाभ जानकर चौंक जाएंगे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

सलाद
ध्यान रखें कि स्वाद बढाने के चक्कर में कहीं आप सलाद की ड्रेसिंग ऐसी चीजों से न कर लें, जिससे आपके डाइट प्लान पर उलटा ही असर पडे। सलाद की ड्रेसिंग में ऐसी चीजें शामिल न करें जिनसे खाने में हाई कैलरी बढे। लेटस में फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में होता है और इसमें 90 फीसदी पानी होता है। साथ ही इसमें कैलरी न के बराबर होती है। यही कारण है कि इसकी ज्यादा मात्रा लेने के बावजूद पेट भरा हुआ तो लगता है, लेकिन बॉडी में किसी तरह का फैट नहीं जाता और पानी ज्यादा होने से शरीर से फ्लूइड भी निकलता रहता है।
इन दोनों वजहों से वेट कम करने और स्लिम बने रहने में मदद मिलती ही है, शरीर के लिए जरूरी पोषण की कमी भी नहीं होती। लेटस डाइट से शेप में रहने के साथ-साथ आप हेल्दी भी रहते हैं।

[@ इन 9 बातों से टाल सकते हैं हार्ट अटैक]

लेटस को डाइट में क्यों लेना है जरूरी
लेटस में फाइबर ज्यादा होने की वजह से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसका सलाद काफी मात्रा में खाना चाहिए। इससे दो फायदे होंगे- एक, तो आपको अपना पेट भरा हुआ महसूस होगा। दूसरा, पेट भरा होने के कारण आप हाई कैलरी, डेजर्ट और कार्बोहाइड्रेड ज्यादा नहीं खाएंगे। चूंकि, इस सलाद में कैलरी की मात्रा बहुत ही कम है, तो निश्चित रूप से यह वजन कम करने में आपकी मदद करेगी।

[@ अनन्नास इतने सारे लाभ जानकर हो जाएगें हैरान]

सब्जियों के साथ लेटस
लेटस को दूसरे सब्जियों के साथ मिक्स किया जा सकता है। लेटस सलाद में टमाटर और खीरा मिलाकर आप इसे अपने टेस्ट के मुताबिक बना सकते हैं। इससे न सिर्फ यह स्वादिष्ट बनेगा, बल्कि यह आपके डाइट प्लान को और इफेक्टिव बनाएगा क्योंकि टमाटर और खीरा में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके चलते शरीर में बनने वाले फ्लूइड और फैटी एसिड यूरीन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। शरीर से फैट निकल जाने से वेट कम होने में मदद मिलती है।

[@ कुछ राज जिनकों आप दफन कर लें सीने में नहीं तो... ]

कितनी मात्रा में हो
लेटस और दूसरे हरे सलाद में कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए इन्हें कभी भी भरपेट खाया जा सकता है। लेकिन सलाद खाते समय हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वह ताजा हो खासकर से जब आप पत्तेदार सलाद अपने आहार में शामिल कर रहे हों।

[@ प्यार में कुछ एक दूसरे को ऐसे बुलाते है लव बर्ड्स]