शराब के नशे में नहर में गिरे युवक को बचाया

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017, 3:54 PM (IST)

कोटा। अग्निशमन विभाग के पास नहर में एक युवक अचानक गिर गया। नहर में युवक के गिरने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

नगर निगम की रेस्क्यू टीम को घटना के बारे में जानकारी लगने के बाद निगम गोताखोर विष्णु श्रंगी ओर चंगेश खान भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवक को बचाने के लिए चार युवक नहर में छलांग लगा चुके थे। वहीं बचाने गए युवकों में से एक युवक का पैर फिसल गया और वह भी नहर में जा गिरा। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद शराबी युवक को नहर से बाहर निकाला जा सका।

[@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

वहीं बताया जा रहा है कि शराबी युवक का नाम मनोज है। वह ऑटो चालक है। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

आगे तस्वीरों में देखें...

[@ खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम]


[@ यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी]