बहुचर्चित प्रमोद निगम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017, 2:14 PM (IST)

वाराणसी। 17 जनवरी को इंग्लिशिया लाइन में हुई ठेला पटरी व्यवसायी संघ के सचिव प्रमोद निगम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन लघुशंका करने के विवाद को लेकर प्रमोद निगम ने मुख्य अभियुक्त बबलू राय की पिटाई कर दी थी। उसी के अपमान की आग में जल रहे बबलू राय ने अपने साथी शेषनाथ शर्मा के साथ मिलकर प्रमोद की हत्या का प्लान बनाया और कुछ ही घण्टे बाद मिठाई की दूकान के पास मोटरसाइकिल सवार शेषनाथ और बबलू ने प्रमोद की गोली मार कर हत्या कर दी।

[@ कई बार जमानत जब्त होने के बाद भी नहीं छोड़ी ‌विधायक बनने की जिद्द]


पुलिस ने बबलू के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है।

[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]