प्रत्याशी ने ढोल नगाड़ों के साथ किया नामांकन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017, 12:03 PM (IST)

वाराणसी। भारी भीड़ व ढोल-नगाड़े के साथ सोमवार को नगर निगम कार्यालय सिगरा से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के कैण्ट विधानसभा से प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन में शहर दक्षिणी से इस गठबंधन के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्र, डॉ अरविंद किशोर राय, सपा के वरिष्ठ नेता ओ पी सिंह, सुधीर सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीताराम केसरी आदि के अलावा भारी संख्या में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मोटर साइकिल एवं पैदल जुलूस में नारे लगाते हुए चल रहे थे।

इसके पूर्व प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में गठबन्धन की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है और अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में अपने स्वच्छ और काम करने वाली छवि के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक जवाब देह सरकार आकार लेगी इसका सभी को पूर्ण विश्वास है।

[@ Exclusive: लखनऊ कैंट में बहू बनाम बेटी में चुनावी जंग]