घर में अकेली देख तीन वर्षीय बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 फ़रवरी 2017, 9:54 PM (IST)

गोरखपुर। तीन वर्षीय मासूम के साथ दुराचार व दुष्कर्म का घिनौना मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता सरवन चौहान ग्राम जंगल छत्रधारी टोला मीरगंज थाना पिपराइच के निवासी है।
शनिवार को सरवन की पत्नी सुभावती देवी अपने खेत के काम से गई थी वहीं सरवन चौहान भी किसी कार्य से घर से बाहर गया था। घर पर खेल रही सरवन की तीन वर्ष की पुत्री को पड़ोस का विवेक कुमार बहला फुसलाकर घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी सरवन की पत्नी खेत से वापस आ गई। घर पहुंचते ही उसने जब यह नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। इस दौरान सुभावती को आते देख विवेक उसको धक्का देकर मौके से फरार हो गया। हालांकि सरवन ने इसकी सूचना पिपराइच थाना क्षेत्र में लिखित रूप में दे दी है।

लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस मामले को रफा-दफा करने की फिराक में है। गंभीर हालात में पीड़ित बच्ची का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। और पुलिस मामले को मैनेज करने में जुटी रही। मीडिया का दबाव बढ़ने पर पुलिस हरकत में आई है।

[@ UP ELECTION: पश्चिमी उप्र से निकलेगी जीत की राह]