केन्टर खाई में गिरा, चालक घायल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 फ़रवरी 2017, 4:02 PM (IST)

चम्बा(शिव शर्मा)। साबुन से भरा केन्टर-407 डुगली मोड़ पर अनयंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें चालक नरेन्द्र पुत्र फ़तेह सिंह गांव बडोल तहसील अंब बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की जानकारी 108 एम्बुलेंस को फोन पर दी। उसके बाद घायल चालक नरेन्द्र को चम्बा अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है अब नरेन्द्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार केन्टर अम्ब से साबुन लेकर चम्बा आ रहा था जैसे ही वह डुगली मोड़ पर पहुंचा अचानक गाड़ी अनयंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

[@ तैमूर ने 1399 में कांगडा को कब्जाकर दोनों हाथों से लूटा]