मथुरा में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, मतदाताओं में उत्साह

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 फ़रवरी 2017, 3:50 PM (IST)

मथुरा। उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव में मथुरा जनपद की विधानसभा गोवर्धन में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सुकता दिखाई दे रही है। नगला गांठौली के बूथ पर दोपहर दो बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ। इस मतदान केंद्र पर एनएसएस की छात्राएं वोटरों को जागरूक कर रही हैं।

यहां बीजेपी, रालोद और बसपा प्रत्याशी के बीच मुख्य मुकाबला है। कोई अनहोनी ना हो इसके चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं जिले की बॉर्डर पर राजस्थान पुलिस के सहयोग से वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है।

[@ प्रत्याशियों की पत्नियों के पास है कुबेर का खजाना, पढ़कर रह जाएंगे हैरान]