लखनऊ। खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव
में भारतीय जनता पार्टी ने सभी विपक्षी दलों को मात देते हुए पांच में से घोषित तीन
सीटों पर विजय प्राप्त कर ली है। कानपुर खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना के बाद भाजपा
प्रत्याशी अरुण पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मानवेंद्र स्वरूप को लगभग नौ हजार
मतों से हराया।
वहीं गोरखपुर-फैजाबाद में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र
प्रताप सिंह ने माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के डॉ. संजयंन त्रिपाठी को हराया।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]
इसके अलावा बरेली व झांसी में भी भाजपा उम्मीदवार जयपाल सिंह व सुरेश त्रिपाठी विजयी रहे।