राजस्थान राजस्व मंडल में वकीलों की हड़ताल से काम प्रभावित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017, 4:58 PM (IST)

अजमेर। राजस्थान राजस्व मंडल के वकीलों ने अध्यक्ष के विरोध में हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रखी। इससे मंडल के सभी काम जस के तस पड़े हैं। वकीलों का आरोप है कि मंडल के काश्तकारों को हो रही समस्याओं को लेकर राजस्व बार एसोसिएशन मंडल अध्यक्ष ओपी सैनी से मुलाकात का समय मांगा गया, लेकिन राजस्व बार अध्यक्ष व शिष्ट मंडल को मिलने का समय नहीं दिया जा रहा और बार का अपमान किया है।

राजस्थान राजस्व मंडल में वकीलों और मंडल अध्यक्ष के अडिय़ल रवैये के कारण राजस्थान भर से आने वाले काश्तकारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वकीलों की हड़ताल से राजस्थान राजस्व मंडल का काम चौथे दिन भी बंद रहा।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान]

राजस्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रह्मानन्द शर्मा ने बताया कि मंडल के अध्यक्ष ओपी सैनी जब तक मुलाकात नहीं करेंगे, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

[@ ताना मारने पर बसाया था यह शहर]