राजेश पायलट को दी श्रद्धांजलि

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017, 4:43 PM (IST)

भरतपुर। स्थानीय जिला कांग्रेस पर जिला व शहर कांगे्रस की ओर से जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में कांग्रेसी नेता राजेश पायलट के 72वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अगवाई में राजेश पायलट के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा ने कहा कि पायलट देश के महान विचारक और चिंतक थे। उन्होंने भारत में आईटी के क्षेत्र में क्रांतिकारी शुरुआत की। इसके फलस्वरूप गांव-गांव में एसटीडी टेलीफोन व्यवस्था शुरू हुई। पायलट ने जय किसान जय जवान की आर्थिक समृद्धि हेतु अपने राजनीतिक जीवन में कई क्रांतिकारी जनांदोलन किए और जय जवान जय किसान ट्रस्ट की स्थापना कर जनहित में सहयोग की बात की। इस मौके पर पूर्व सांसद रतनसिंह, प्रदेश सचिव आदित्यराज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष साहबसिंह चौधरी, श्रीभगवान कटारा, विभूतिराम अम्बेश सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी]