जनता करें परिवर्तन, यूपी को बनाएंगे नम्बर वन : अमित शाह

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017, 3:51 PM (IST)

इटावा। परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रदेश की जनता सपा-बसपा के चंगुल से छुटकरा चाहती है। विकास व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने है तो भाजपा को वोट दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट करें। हमारी सरकार बनी तो प्रदेश को नम्बर वन बनाकर छोड़ेंगे। यह बात शुक्रवार को इटावा के रामलीला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही।
उन्होंने कहा कि पिता-चाचा-भतीजा और बुआ को प्रदेश की जनता ने मौका दिया, लेकिन इन्होंने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया। अगले एक माह में सपा का तख्ता पटलने वाला है और प्रदेश में परिवर्तन के रूप में कमल का फूल खिलने वाला है। भाजपा को मजबूत देख चुनाव में आने से पहले ही अखिलेश का भरोसा उठ गया और कांग्रेस से गठबंधन कर लिया। यह गठबंधन घोटालों का गठबंधन है। सपा ने खनन, सड़क, बिजली घोटाला किया, तो वहीं कांग्रेस ने राष्ट्र मंडल, कोयला, स्पेक्ट्रम घोटाले किए। यह लोग कुछ भी कर लें, अब जनता ने ठान लिया है कि एक परिवार (सपा) व एक व्यक्ति (बसपा) का राज नहीं चलेगा। विकास की दौड़ में सपा व बसपा सरकारों ने उत्तर प्रदेश को पीछे ढकेल दिया है।
यहां बलात्कार, डकैती, हत्या, अपहरण घटनाएं सबसे ज्यादा होती है। भाजपा की सरकार बनने पर लघु उद्योग व किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसलिए परिवर्तन के इस महायज्ञ में मतदान के जरिए भाजपा को आहूति देना न भूलें। मंच पर आते ही लाखों की जमा भीड़ में जनता का अभिवादन किया। यहां पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जिलाध्यक्ष महेश दुबे, मनीष यादव, नवाब सिंह आदि मौजूद थे।


बंद होंगे कत्लखाने
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार के मंत्री की भैस चोरी हो जाती है तो वह मिल जाती है। लेकिन किसी किसान व गरीब के बैल खो जाते हैं तो वह कत्लखाने पहुंच जाते है। हमारी सरकार व मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही प्रदेश में चल रहे कत्लखानों को ताला लगा दिया जाएगा।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ UP ELECTION: पश्चिमी उप्र से निकलेगी जीत की राह]