बिजनौर: मोदी का तंज- देश, यूपी को बर्बाद करने वाले कुनबों का गठबंधन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017, 1:42 PM (IST)

बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को यूपी के बिजनौर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोला। पीएम मोदी ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। पीएम मोदी बोले अखिलेश ने कानून का दुरुपयोग किया। पीएम मोदी बोले कि अखिलेश ने पुलिस को विरोधियों की लिस्ट बनाने के काम पर लगा दिया। कांग्रेस-एसपी गठबंधन के बाद अखिलेश की समझदारी पर शक हुआ। साथ ही मोदी ने राहुल गांधी पर भी तंज मारा। मोदी बोले कि कांग्रेस के एक नेता की हरकतें बचकाना हैं। यहां तक की पार्टी के नेता भी उनकी बात नहीं सुनते।

राहुल गांधी पर तंज:
पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता की हरकतें बचकाना हैं। पार्टी के नेता भी उनकी बात नहीं सुनते। साथ ही मोदी बोले कि गूगल पर सर्च करो, इतने चुटकुले किसी और नेता पर नहीं मिलेंगे जितने कांग्रेस के एक नेता पर हैं। पीएम ने राहुल पर तंज कसते हुए आगे कहा कि एक कुनबे का सपना आलू की फैक्ट्री लगाने का है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला:
पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर निशना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन दो पार्टियों का नहीं बल्कि दो कुनबों का है। पीएम ने कहा कि एक कुनबा सैफई का है तो दूसरा दिल्ली का। दोनों कुनबों ने देश को बर्बाद किया है। एक कुनबे ने 70 साल में देश को बर्बाद किया और दूसरे कुनबे ने यूपी को बर्बाद किया।

मुलायम पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि एक कुनबे के मुखिया ने बलात्कारियों को माफ करने की बात कही। मोदी ने मुलायम के ‘लडकों से गलती हो जाती है’ वाले बयान पर कहा कि जिनकी ऐसी सोच है वह महिलाओं की रक्षा क्या करेंगे। इस कुनबे ने केवल एक ही परिवार का भला किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब दो कुनबे अलग थे तब इतना नुकसान हुआ, ये दो कुनबे इक_े हो जाएंगे तो कुछ बचेगा क्या।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ SPECIAL: कोई खाएगा केक तो किसी को मिलेगी टाई]

एक कुनबे ने 70 साल में देश को बर्बाद किया और दूसरे कुनबे ने यूपी को बर्बाद किया। मुलायम पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि एक कुनबे के मुखिया ने बलात्कारियों को माफ करने की बात कही। मोदी ने मुलायम के ‘लडकों से गलती हो जाती है’ वाले बयान पर कहा कि जिनकी ऐसी सोच है वह महिलाओं की रक्षा क्या करेंगे।

इस कुनबे ने केवल एक ही परिवार का भला किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब दो कुनबे अलग थे तब इतना नुकसान हुआ, ये दो कुनबे इक_े हो जाएंगे तो कुछ बचेगा क्या। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार गन्ना किसानों की विरोधी है। हम किसानों के लिए फसल बीमा योजना लाए।

[@ UP ELECTION: पढ़ें, आखिर क्यों अखिलेश के करिश्मे के सामने नतमस्तक हो गई कांग्रेस]