गुडगांव। बदमाशों के हौंसलें इतने बुलंद हो गए हैं कि दिन दहाडे कुछ बदमाश मणप्पुरम गोल्ड के ऑफिस से 33 किलो सोना और 7 लाख 80 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। घटना गुडगांव के सिविल लाइन क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को कुछ बदमाश सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित मणप्पुरम गोल्ड ऑफिस में ग्राहक बनकर आए।
ऑफिस में घुसते ही उन्होनें पहले गार्ड को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसकी बंदूक छीन ली। पहचान छपाने के लिए बदमाशों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों पर कुछ स्प्रे किया।
इसके बाद ऑफिस में घुसते ही बदमाशों ने मैनेजर, स्टॉफ और वहां उपस्थित ग्राहकों को गनप्वाइंट पर ले लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों की संख्या 7-8 थी। सभी की उम्र 25 से 27 साल के करीब बताई जा रही है।
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
[@ फेसबुक पर हुआ इश्क भारी पडा युवती को ]
बदमाशों में से एक ने मैनेजर को गनप्वाइंट पर लेकर स्ट्रॉग रूम में ले गया।
वहां से बदमाशों ने 33 किलो सोना और 7 लाख 80 हजार रुपए बैग में भरे और
ऑफिस को बाहर से लॉक कर वहां सेफरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस
कमिश्नर सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले की जांच में पुलिस
के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमों को भी लगाया गया है। सीसीटीवी में तीन
बदमाशों के चेहरे आ गए हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
[@ दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां]