नोटबंदी के 90 दिन:ATM खस्ताहाल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017, 10:43 PM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के बाद स्थिति के सामान्य होने में देशवासियों से 90 दिन का जो समय मांगा था, वह भी बीत गया, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में एटीएम मशीनें अब भी सामान्य स्थिति में नहीं लौट पाई हैं। एटीएम मशीनों से लोगों को अब भी समय पर पैसा नहीं मिल पा रहा।

बीते वर्ष आठ नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के ठीक तीन महीने बाद आईएएनएस ने दिल्ली एनसीआर में एटीएम मशीनों का जायजा लिया और बहुत मुश्किल से ऎसे एटीएम बूथ मिले, जिनसे रूपया निकलता पाया गया। नोएडा के सेक्टर-16 इलाके में आईएएनएस कुल सात एटीएम बूथों पर गया, जिनमें से सिर्फ दो काम करती पाई गईं, जबकि शेष एटीएम मशीनों में पैसे नहीं मिले।

इनमें से एक एटीएम बूथ पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया, आज एटीएम में रूपये नहीं डाले गए। दो दिन पहले इस एटीएम में रूपये डाले गए थे। यह भी नहीं पता कि अगली बार कब रूपये डाले जाएंगे। हालांकि जिन दो एटीएम मशीनों से रूपये निकल रहे थे, वहां सात-आठ लोग ही दिखे। दक्षिणी दिल्ली के साकेत में कैनरा और एक्सिस बैंक के दो एटीएम मशीनों में रूपये नहीं थे, जबकि पास ही में खिडकी एक्सटेंशन में चार एटीएम बिना काम के मिले। पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और कैनरा बैंकों के ऎसे अनेक एटीएम मिले जिनमें रूपये नहीं थे। (आईएएनएस)

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ UP ELECTION: चुनावी दंगल में एक राजा और उसकी दो रानियां]