अनदेखी के चलते उपेक्षा का शिकार हो रहा है पर्यटन स्थल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017, 4:33 PM (IST)

कुरूक्षेत्र। दानवीर कर्ण का टीला, यह तीर्थ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा इस टीले की वर्षों पहले खुदाई की गई थी। टीले से कई महत्वपूर्ण पौराणिक वस्तुएं मिली थीं। खुदाई के बाद टीले के संरक्षण के लिए भी कदम उठाया गया तथा उसके पार्क को आकर्षक बनाया गया, लेकिन पर्यटकों को आकर्षित करने की कोई योजना नहीं बनाई गई। इस टीले तक पर्यटक कैसे पहुंचे इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया। टीले तक पर्यटक कैसे पहुंचे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यहां आने वाले पर्यटक इस तीर्थ को बिना देखे ही वापस चले जाते हैं। इसका सर्वेक्षण सर्व प्रथम कर्निंघम ने तथा उत्खनन डीबी स्पूनर ने किया। यहां से प्राप्त अवशेष दो भागों में विभक्त किए गए हैं।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]