B Special ...फिर भी अकेली रह गई आइरन लेडी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017, 2:53 PM (IST)

जब हम जवां होंगे, जानें कहां होंगे...फिल्म बेताब का ये गाना फिल्म की अभिनेत्री अमृता सिंह पर इन दिनों फिट बैठ रहा है। बता दें कि इसी फिल्म से अमृता ​ने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। इसमें उनके साथ अभिनेता सनी ​देओल ने भी अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म से दोनों को लोकप्रियता हासिल हुई थी। आप ये सोच रहे होगें कि आज अचानक हम इस पर बात क्यों कर रहे हैं। आज अमृता का जन्मदिन है। अमृता ने आज अपने जिंदगी के 60वें वर्ष में प्रवेश कर लिया। अमृता सिंह की मां रुख्साना सुल्ताना राजनीतिक कार्यकर्ता थीं और उनके पिता सुखविंदर सिंह भारतीय सेना में थे। ऐसे परिवार से ताल्लुक रखने वाली अमृता सिंह ने फिल्म बेताब के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि अमृता का कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है लेकिन आज भी वह अकेले ही अपना जीवन यापन कर रही है। अमृता का नाम कई अभिनेताओं और क्रिकेटर के साथ भी जुड़ चुका है। आइए डालते है एक नजर —


[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

[@ आज है सुपरस्टार लेकिन कभी थे अय्याश आशिक!]

सनी देओल
अमृता सिंह ने साल 1983 में फिल्म बेताब से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सनी देओल भी नजर आए थे। फिल्म हिट रही और दर्शकों ने दोनों को बेहद पसंद किया। इस फिल्म में दोनों के बीच एक बोल्ड सीन भी फिल्माया गया था जो उस समय के लिए आम बात नहीं थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इंडस्ट्री में दोनों की अफेयर की खबरें आने लगी। अमृता भी सनी के साथ बहुत खुश नजर आती थीं। वो इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थी। अमृता की मां ने कभी भी सनी और उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी।


[@ बॉलीवुड में नेताओं के बच्चे...कोई हिट,कोई फ्लॉप]

रवि शास्त्री
सनी देओल के बाद अमृता का नाम क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ जुड़ा। रवि शास्त्री के जादुई व्यक्तित्व के चलते अमृता सिंह उन्हें दिल दे बैठी थीं। एक मैच में रवि शास्त्री की हर हिट पर अमृता सिंह स्टेडियम में झूमती नजर आईं थीं। वो रवि शास्त्री को चियर करने पहुंची थीं। इसके बाद दोनों सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के साथ नजर आने लगे। खबर आ रही थी कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते दोनों में तकरार हो गई और दोनों अलग हो गए। रवि शास्त्री ने साल 1990 में ऋतु सिंह से शादी कर ली थी।


[@ बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!]

विनोद खन्ना
रवि शास्त्री के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद विनोद खन्ना अमृता की जिंदगी में आए। कहा जाता है कि खुद से 12 साल बड़े विनोद खन्ना के लिए अमृता काफी ओबसेस्ड थीं।


[@ तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के]

सैफ अली खान
इसके बाद अचानक अमृता की जिदंगी में अभिनेता सैफ अली खान की एंट्री हुई। आपको बता दें कि सैफ अमृता से 12 साल छोटे थे। दोनों ने कुछ समय एकसाथ बिताने के बाद शादी करने का फैसला किया और साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी। सैफ ने शादी के बाद कुछ समय तक अपने फिल्मी करियर पर रोक लगा दी थी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटी सारा और बेटा इब्राहिम। लेकिन सैफ और अमृता के बीच भी दरार आ गई और 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली है और दोनों का एक बेटा तैमूर है।


[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

अमृता का फिल्मी करियर
अमृता ने अपने फिल्मी करियर के एक से एक दमदार फिल्में की हैं जिनसे उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। जिस कड़ी में चमेली और आइना उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल थी। 1994 में उन्हें बेस्ट स्पोर्टिंग ऐक्ट्रेस का फिल्म फेयर पुरस्कार अपने नाम किया। 1983 बेताब से शुरू हुआ उनका ​यह सफर वर्तमान में चरित्र भूमिकाओं में सिमट गया है। गत वर्ष वे टाइगर श्रॉफ की मां के रूप में अ फ्लाइंग जट में नजर आईं।

[@ प्रियंका एक पोशाक के कारण फिर सुर्खियों मे ....]

मां के रूप में वो सबसे ज्यादा अजुर्न कपूर के साथ नजर आई। इसके अतिरिक्त उन्होंने बतौर खलनायिका 2006 महेश भट्ट की बेस्ट विलेन का फिल्म फेयर खिताब जीता। साथ ही उन्होंनें छोटे परदे के प्रसिद्ध सीरियल काव्यां​जलि के लिए श्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार प्राप्त किया और 2014—15 में अभिषेक बर्मन में बनी 2 स्टेट के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर नामित हुई परंतु पुरस्कार प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाई।

[@ उम्र में छोटे हैं अजय , मैं 49 वर्ष की]

अपने छोटे फिल्मी करियर में उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी स्क्रीन शेयर की थी। मनमोहन देसाई की फिल्म मर्द में सिर्फ अपने शारीरिक डील डौल की वजह से पसंद की गई। कम उम्र की होने के बावजूद भी फिल्म में अमिताभ की हमउम्र लगी।

[@ बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तब्बूआज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों]