पानीपत। थाना मॉडल टाउन के क्षेत्र बतरा कॉलोनी में एक युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी । परिजन जब घर पहुचें तो ओमसिंह को मृत देखकर उनके पैरों तले से जमीन निकल गई और पूरा परिवार शोक में डूब गया। सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी। पुलिस ने वारदात घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। ओम सिंह निवासी बतरा कॉलोनी पेशे से मजदूर था। बुधवार को ओमसिंह के परिजन काम के लिए घर से बाहर गए थे। ओमसिंह घर पर अकेला था। शाम को परिजन घर लौटे तो ओम सिंह को मृत पाया ,ओमसिंह के भाई सतिंदर सिंह का कहना हैं की किसी ने उसके गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। उसके भाई का कहना हैं की इसकी किसी के साथ कोई बेर नही था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की तो ओमसिंह के सिर पर वजनदार हथियार से चोट के निशान गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने मामले में संदिग्धता जताते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो पाएंगे।पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]