नोएडा। विधानसभा चुनावों में
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पदयात्रा करने जलपूरा गांव पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय
प्रवक्ता शहनवाज हुसैन की सुरक्षा में तैनात भारी पुलिस बल को देख मतदाताओं को ये
जनत्रंत का चुनाव कम गणत्रंत का चुनाव ज्यादा लग रहा है। शहनवाज हुसैन की सुरक्षा में सशक्त रक्षाबल, पीएसी और स्थानीय पुलिस के करीब सौ जवान मुश्तैदी के साथ
चल रहे थे। कार्यकर्ताओं की भीड़ कम
भारी पुलिस बल ज्यादा नजर आ रहा था।
पार्टी के झंडे से ज्यादा
संगीनो के साये नजर आ रहे थे। मतदाताओं को समझ नहीं आ रहा था कि ये चुनावी
पदयात्रा हो रही थी या फ्लैग मार्च। शहनवाज हुसैन के साथ पुलिस काफिला जहां से
गुजरता है उसको देखने के लिए धबराकर अपने घरों से बाहर आ जाते है कि कही गांव में
कुछ हो तो नही गया है।
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
[@ खास खबर EXCLUSIVE: क्या है मुलायम का गेम प्लान]
फिर चुनाव कैम्पैनिंग के नाम पर हो रहे इस हाई प्रोफाइल के नेता दौरे को देखकर अपने रोजमर्रा के कामो में जुट जाते, शहनवाज कहते हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।
अल्पसंख्यक समाज का वोट मिल रहा है और पंकज सिंह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे।