यूपी चुनाव: नवाबगंज में एक ही गांव के हैं तीन प्रत्याशी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017, 12:32 PM (IST)

अंकित वर्मा, बरेली। जिले की नौ विधानसभा में से एक विधानसभा हैं नवाबगंज विधानसभा। पीलीभीत जिले की सीमा से सटी ये विधानसभा बरेली लोकसभा का हिस्सा है। इस विधानसभा की ख़ास बात यह हैं कि इस सीट पर बीएसपी अभी तक अपना दम नहीं दिखा पाई हैं। साथ ही 1977 से अब तक हुए चुनाव में कुर्मी बिरादरी का प्रत्याशी ही यहां से विधायक बना हैं। इसके साथ ही इस बार के चुनाव में बीजेपी से केसर सिंह गंगवार, सपा से भगवतशरण गंगवार और बसपा से वीरेंद्र सिंह गंगवार एक ही गांव अहमदाबाद के रहने वाले हैं।

2012 में नम्बर दो पर आई बसपा
2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवतशरण गंगवार ने इस सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी। 2012 में 2,54,610 मतदाताओं में से 1,88,370 मतदाता यानि 73.98 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमे समाजवादी पार्टी के भगवत शरण गंगवार को 67,022 वोट मिले थे जबकि बसपा की उषा गंगवार को 49,303 वोट से ही संतोष करना पड़ा था। इस सीट पर तीसरे नम्बर पर पीस पार्टी आई थी जिसके उम्मीदवार हाजी इस्लाम बब्बू को 38,415 वोट मिले थे जबकि भाजपा को चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा था।

नवाबगंज का राजनैतिक इतिहास
1977 में हुए चुनाव में कांग्रेस के चेतराम गंगवार ने जनता पार्टी के बलदेव राज को हरा कर सीट अपने नाम की और 1985 तक विधायक रहे। जिसके बाद 1989 में बीजेपी ने इस सीट पर पहली बार जीत हासिल की और गेंदनलाल गंगवार विधायक बने। राममंदिर लहर के दौरान हुए 1991 और 1993 में बीजेपी के भगवतशरण गंगवार विधायक चुने गए। 1996 में समाजवादी पार्टी के छोटेलाल गंगवार ने भगवतशरण को हराकर सीट पर कब्जा जमाया। 2002 के चुनाव में भगवतशरण गंगवार कमल का साथ छोड़ कर साइकिल पर सवार हुए और 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार जीत दर्ज की। 2012 में चुनाव जीतने के बाद भगवतशरण प्रदेश सरकार में स्वतन्त्र प्रभार के मंत्री भी बनाए गए जिन्हें बाद में मंत्री पद से हटा दिया गया।

विधानसभा की ख़ास बातें
नवाबगंज विधानसभा की ख़ास बात यह हैं कि इस विधानसभा पर लगातार कुर्मी प्रत्याशी ही विजयी हुआ हैं साथ इस विधानसभा सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी को अब तक जीत हासिल नहीं हुई हैं। आने वाले चुनाव में एक ही गांव के तीन दिग्गज नेता मैदान में होंगे। नवाबगंज विधानसभा में आने वाले गांव अहमदाबाद के रहने वाले भगवतशरण गंगवार सपा से मौजूदा विधायक हैं इसके साथ ही भाजपा के केसर सिंह गंगवार और बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र गंगवार भी अहमदाबाद गांव के ही रहने वाले हैं।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]


इस बार इतने मतदाता करेंगे बेड़ा पार
कुल मतदाता ---- 314877 पुरुष मतदाता ---- 170734 महिला मतदाता --- 144129 अन्य मतदाता ----- 14

[@ UP ELECTION: मथुरा में डेढ़ दशक से भाजपा को जीत का इंतजार]