मेक माइ ट्रिप के एक विज्ञापन में नजर आने वाले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शीघ्र ही बडे परदे पर एक फिल्म साथ में करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण जोया अख्तर हाल ही में लॉन्च हुए अपने बैनर टाइगर बेबी के अन्तर्गत करने जा रही हैं। फरहान अख्तर रितेश सिद्धवानी का बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट इसमें सह निर्माता होगा। फिल्म का नाम गली बॉय है जो स्ट्रीट रैपर्स की कहानी है जिसमें रणवीर खुद रैपर बनेंगे। यह मुंबई की गलियों में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स की कहानी है जो वास्तविक जिन्दगी से प्रेरित है।
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
[@ PICS: रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा]
यह विषय जोया के दिमाग में अरसे से था लेकिन अब जाकर यह फिल्म का रूप ले रहा है। इस फिल्म को जोया रणबीर कपूर के साथ बनाना चाहती थी, क्योंकि वे इम्तियाज अली की फिल्म रॉक स्टार में इस तरह की भूमिका निभा चुके थे, अब रणवीर सिंह को फाइनल किया गया है। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष नवंबर से शुरू होगी। इस समय रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पद्मावती 17 नवंबर 2017 को रिलीज होगी। आलिया की अपकमिंग फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया है, जिसमें वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और यह 10 मार्च 2017 को रिलीज होगी।