‘काबिल’ के बाद अब पाक में प्रदर्शित होगी खिलाडी कुमार की यह फिल्म

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 फ़रवरी 2017, 10:12 PM (IST)

पाकिस्तान में ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल ने धूम मचा दी है। इस फिल्म ने वहां पर जबरदस्त कारोबार किया, जिसकी उम्मीद कम थी। प्रतिबंध खुलने के बाद पाकिस्तान में प्रदर्शित होने वाली काबिल पहली फिल्म है लेकिन अब दूसरे पर अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी-2 होने जा रही है। रईस को वहां के सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया है। जॉली एलएलबी-2 को सेंसर बोर्ड ने कुछ शर्तों के प्रदर्शित करने की अनुमति दी है। प्राप्त समाचारों के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ पाकिस्तान में बैन कर दी गई थी पर अब फिल्म के कुछ सीन काटे जाने के बाद पाक में फिल्म दिखाई जाएगी.. ऐसी खबर है।


[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ ब्रेकअप के बाद रणबीर इस अभिनेत्री को कर रहे डेट!]

दरअसल ‘जॉली एलएलबी-2’ फिल्म में कश्मीर में रहने वाले मुस्लिमों के बारे में कुछ दृश्य बताए गए है, जो पाक को नामंजूर है। इसलिए तय हुआ था कि, इस फिल्म को भी पाकिस्तान के सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी पाकिस्तान में अक्षय कुमार की बेबी और हॉलीडे को प्रदर्शित नहीं किया गया था, क्योंकि ये देशभक्ति फिल्म थी और इनमें पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर बोला गया था। पाकिस्तान को इन फिल्मो के रिलीज नहीं होने पर घाटा भी बहुत ज्यादा हुआ है। ठीक इसी तरह से शाहरुख खान के ‘रईस’ को भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया, जबकि ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ को बड़े ही चाव से पाक मे रिलीज किया। ‘काबिल’ ने तो पाकिस्तान में ढाई करोड रुपए का बिजनेस भी किया है।

[@ बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!]