नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 फ़रवरी 2017, 4:11 PM (IST)

बांसवाड़ा। जिले के सदर थाना क्षेत्र के सियापुर ग्राम के पलोदरा रोड स्थित नहर के पास मक्का के खेत में नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

बांसवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सियापुर निवासी प्रकाश (22) पुत्र केरंग आदिवासी के मृतका कंकु के साथ पहले भी संबंध थे, लेकिन उसने दो फरवरी को खेत में नाबालिग से दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि आरोपी प्रकाश शादीशुदा है और उसके दो संतान हैं।

[@ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]