हमने दिल बड़ा रखते हुए कांग्रेस को ज्यादा सीटें दी है- अखिलेश यादव

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 फ़रवरी 2017, 3:41 PM (IST)

बिजनौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आंधी की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें हवा तक नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा ने काले सफ़ेद के चक्कर में पूरे देश को बर्बाद कर दिया, काले सफ़ेद की वजह से देश को लाइन में खड़ा कर परेशानी में डाल दिया। लाइन में लगे लोगों को 15 लाख का वादा कर 15 हजार भी नहीं दिए।

लेकिन समाजवादियों ने मरनेवालों को दो-दो लाख रुपए की सहायता दी। कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि दोस्ती तभी लम्बी चलती है जब दिल बड़ा हो। हमने दिल बड़ा रखते हुए कांग्रेस को ज़्यादा सीटें दी है।

[@ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]