गेंद लेने स्कूल की छत पर गए बालक को लगा करंट

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017, 6:01 PM (IST)

भीलवाड़ा। रूपाहेली ग्राम में स्कूल की छत से गेंद उतारते समय बिजली के तारों के संपर्क में आने से करंट लगने पर एक बालक झुलस गया। उसे गुलाबपुरा सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा भेज दिया गया।

गुलाबपुरा थाने के एएसआई अय्यूब खान ने कहा कि 3 फरवरी को रूपाहेली ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छुट्टी थी। इस दौरान तीन-चार छात्र वहां गेंद खेलने आ गए। खेल के दौरान गेंद छत पर चली गई। बालक कमलेश खटीक गेंद लाने ऊपर चला गया। वहां बिजली के तारों के संपर्क में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे गुलाबपुरा सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां दो-दिन भर्ती रहने के बाद उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया।

[@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]