श्रीगंगानगर। डुप्लीकेट चेक बनाकर बैंक से लाखों रुपए निकालने के आरोप में श्रीगंगानगर की कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक एनजीओ चलाते हैं और इसी एनजीओ के खाते में रकम ट्रांजेक्शन की गई थी।
बैंक के उपशाखा प्रबंधक द्वारा करवाए मुकदमे में बताया था कि 11 जनवरी को आईसीआईसीआई बैंक की लक्कड़ मंडी शाखा श्रीगंगानगर में खाता धारक सीईएफसी लिमिटेड, सीईएफसी हाउस विरिंगी स्केवयर कोलकाता के खाते का 18 लाख 20 हजार रुपए का चेक मध्यप्रदेश देवास अपोजिट स्टेशन रोड स्थित आर्गेनाइजेशन फॉर चिल्ड्रन एज्यूकेशन के खाते में ट्रांजेक्शन के लिए आया था और बैंक की तरफ से यह ट्रांजेक्शन कर दिया गया।
इसके बाद 18 जनवरी को अलवर की दीयांची कलर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का 14 लाख 51 हजार रुपए का दूसरा चेक फिर ऑर्गेनाइजेशन फॉर चिल्ड्रन के खाते में ट्रांजेक्शन के लिए आया तो बैंक ने ट्रांजेक्शन करना बता दिया। इसके बाद जब दोनों खातों की राशि ऑर्गेनाइजेशन के खातों में जमा हो गई तो ऑर्गेनाइजेशन की ओर से सूर्या बैंक एचडीएफ को आरटीसीजीएस द्वारा ट्रांजेक्शन कर दिया गया। सूर्या एंटरप्राइजेज इंदौर द्वारा जब इस राशि को कई अलग-अलग खातों में ट्रांजेक्शन किया गया, लेकिन जब मूल खाता धारकों के खातों से ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली तो उन्होंने बैंक से संपर्क कर मूल चेक खाता धारकों के पास होना बताया। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए आर्गेनाइजेशन फॉर चिल्ड्रन्स एनजीओ के अध्यक्ष शाकिर अली दीप, एनजीओ के कोषाध्यक्ष सैयद सादिक अली, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में तीसरे आरोपी सुरेशचन्द्र कनाशिया को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करना बाकी है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में बैंक अधिकारियों की कितनी भूमिका है।
थानाधिकारी विजेंदर शिला ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं मामला तब संदिग्ध और हो जाता है जब बैंक का कोई अधिकारी मामलों के बारे में बताने के लिए तैयार नहीं हैं।
[@ इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]