तेलुगु फिल्मों में पॉवर स्टार के नाम से ख्यात अभिनेता पवन कल्याण की अगली फिल्म ‘काटामारायेदु’ का टीजर जारी किया गया है जिसे जारी होने के 57 घंटे के अंदर 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है। एक मिनट लंबे इस टीजर को तेलुगु दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जारी होने के सिर्फ 24 घंटे में 3 लाख से अधिक बार देखा और 10 घंटे में यूट्यूब पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज प्राप्त करने के साथ 57 घंटे में इसे 1.75 लाख बार पसंद किया गया है। पवन कल्याण से पहले सोशल मीडिया पर एक मात्र अभिनेता रजनीकांत ऐसे रहे हैं जिनकी फिल्म कबाली को प्रदर्शन के कुछ ही घंटों में 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया था।