दक्षिण कोरिया में 200 गायों का कत्ल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017, 1:31 PM (IST)

सियोल। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि खुर और मुंह की बीमारी के एक मामले की वजह से एक फार्म की करीब 200 गायों का कत्ल कर दिया गया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कृषि, खाद्य एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी चुंगचीओन प्रांत के बोइउन में एक डेयरी फार्म के करीब 195 नमूने इस बीमारी के लिए सकारात्मक पाए गए।

सभी गायों को चुनकर मार दिया गया और उनके अवशेष जला दिए गए। साथ ही प्रभावित फार्म के आसपास पशुओं और लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उत्तरी चुंगचीओन में करीब 55,000 पशुओं के आपात टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से सुअर और दूसरे पशु शामिल हैं।

[@ UP ELECTION: आने वाले समय में अखिलेश की चुनौतियां]

दक्षिण कोरिया में मार्च 2016 के बाद यह पहला मामला सामने आया है। साल 2016 में दक्षिण चुंगचीओन प्रांत में एक सुअर फार्म में इस बीमारी का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया।

कई प्रकार के पशुओं को प्रभावित करने वाले खुर व मुंह की बीमारी की पुष्टि ऐसे समय में हुई है, जब दक्षिण कोरिया बर्ड फ्लू के प्रकोप का सामना कर रहा है। इसकी वजह से तीन करोड़ से ज्यादा मुर्गियों और बत्तकों को मारना पड़ा है।
(आईएएनएस)

[@ इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]