कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी, नोबेल रेप्लिका भी ले गए चोर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017, 12:16 PM (IST)

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश सत्यार्थी के घर से कुछ कीमती सामना और दस्तावेजों के साथ चोर नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका भी ले गए।

कैलाश सत्यार्थी अभी यूएस में हैं। घटना सोमवार रात की है। सोमवार रात को चोर कालकाजी स्थित कैलाश कॉलोनी के अरावली अपार्टमेंट में कैलाश सत्यार्थी के घर से लाखों के सामान की चोरी कर ली। चूंकी कैलाश सत्यार्थी यूएस में है तो घर पर ताला लगा था।

चोर ताला तोडकर घर में घुसे और नोबेल रेप्लिका के साथ जेवरात और कैश चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञातव्य है कि बाल अधिकारों की आवाज उठाने वाले कैलाश सत्यार्थी को दिसंबर 2014 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था।

[@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

कैलाश सत्यार्थी ‘बचपन’ नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। कैलाश और उनकी टीम बच्चों के अधिकारों के लिए काम करती है। कैलाश सत्यार्थी ने अब तक 80 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी बदली है। इसके अलावा कैलाश सत्यार्थी ने भोपाल गैस त्रासदी के राहत अभियान में भी हिस्सा लिया था। नोबेल के अलावा कैलाश सत्यार्थी को 2009 में डेफेंडर ऑफ डेमोक्रेसी अवॉर्ड (अमेरिका) मिला था।

[@ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]