जॉली एलएल.बी.-2 मुश्किल में, जयपुर कोर्ट ने भेजा समन, 10 को हाजिर हों

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017, 11:50 AM (IST)

अक्षय कुमार की 10 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली फिल्म जॉली एलएल.बी.-2 एक बार फिर से विवादों में आ गई है। बंबई उच्च न्यायालय के बाद अब जयपुर कोर्ट ने भी अक्षय कुमार और अन्नू कपूर को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। जयपुर में सांगानेर के अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम 20 ने इसी अदालत में वकालत करने वाले एक अधिवक्ता टीकमचंद शर्मा की ओर से कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।

[@ जब पहले ब्वॉयफ्रेंड से मिली दीपिका तो हुआ कुछ ऐसा.... ]

परिवादी के अनुसार अक्षय कुमार ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी2’ में जानबूझकर ऐसे दृश्य दिखाए हैं जो न केवल वकील समाज की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं, वरन न्यायालयों की गरिमा के भी खिलाफ हैं। अदालत ने वकील की दलील और इस फिल्म के ट्रेलर की सीडी की गहनता से अध्ययन करने के बाद कहा है कि फिल्म में जो दृश्य दिखाए गए हैं, वो भारतीय दंड संहिता की धारा 499 के अनुसार गैर कानूनी है। ऐसे में अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिनेता अक्षय कुमार और अन्नू कपूर 10 मार्च को उपस्थिति होने को कहा है।

[@ जानना चाहते हैं दीपिका का डेली रूटीन... पढें]

गौरतलब है कि इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में भी ऐसी ही याचिका दायर की गई थी। इस पर एक्शन लेते हुए बंबई हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने दो एमिकस क्यूरी (अदालत की मदद करने वाले वकील) को नियुक्त करते हुए उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी-2 देखने को कहा था। अजय कुमार वाघमारे नाम के एक वकील ने हाईकोर्ट में मामला दायर तक फिल्म से एलएलबी शब्द हटाने की मांग की थी और कहा था कि फिल्म से उस सीन को भी हटाया जाना चाहिए जिसमें वकीलों को कोर्ट के अंदर कार्ड खेलते दिखाया गया है। अजय कुमार ने अपनी पेटिशन में यह भी कहा था कि कानून में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के साथ कुछ रिस्ट्रिक्शन भी हैं। पिटिशन के मुताबिक, फिल्म न्यायपालिका से जुडे लोगों की हंसने वाली छवि पेश करती है।

[@ जब पहले ब्वॉयफ्रेंड से मिली दीपिका तो हुआ कुछ ऐसा.... ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]