मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, आरोपी को किया गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 फ़रवरी 2017, 9:39 PM (IST)

नवांशहर /काठगढ़ । नवांशहर के क़स्बा काठगढ़ की पुलिस ने एक मंदबुद्धि युवती को अगवा उससे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता युवती ने अपने बयान में बताया की वह 2 और 3 फ़रवरी की मध्य रात्रि जब वह अपने घर सो रही थी तो गांव रेल माजरा निवासी तरदीप डरा धमका के उसे अपने घर साथ ले गया। रात के समय आरोपी उसे एक गाड़ी में बिठाकर उसे कही दूर ले गया। वहाँ पर उस के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे किसी मंदिर के पास छोड़ गया। उधर घर से लड़की के गायब होने परिजनों ने हर तरफ ढूंढा पर नहीं मिला। आखिर परिवार वालो को लड़की मंदिर के पास से मिल गयी। उक्त लड़की ने अपनी आप बीती परिजनों को बताई तो सभी ने पुलिस मिलकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने उक्त लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर के आरोपी को गिरफ्तार कर के अदालत के समक्ष पेश किया गया जहाँ उसे जेल भेज दिया गया।

[@ कॉलगर्ल संग मना रहा था रंगरेलियां, पड़ोसियों ने धुना]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]