योगी की प्रतिष्ठा दांव पर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 फ़रवरी 2017, 6:45 PM (IST)

गोरखपुर।राजनीती में बड़े बड़े धुरंधरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कुछ इसी तरह का हाल गोरखपुर में भी है। यहाँ भाजपा सांसद फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए लगी है। ग्रामीण विधान सभा में योगी ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सम्मलेन कर भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह के पक्ष में मतदान कराने के लिए गुणा गणित लगाया। साथ ही उन कार्यकर्ताओं को भी समझाया जो चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज थे। इस दौरान योगी ने सपा कांग्रेस गठबंधन और मुलायम की नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

[@ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]

उनका कहना रहा की मुलायम सिंह जानते है की सपा का क्या हश्र होगा। दोनों पार्टियों का सफाया हो जायेगा, लेकिन मुलायम ये भी जानते है को पहले जो वोट कांग्रेस से छिनी थी वो भी वापस होने का ख़तरा सपा पर है।

[@ जेल से निकलते ही पूर्व मंत्रीजी को टिकट, पढ़िये हंडिया विधानसभा की दिलचस्प कहानी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]