रईस के जरिए मॉस आडियंस को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे शाहरुख खान की आगामी प्रदर्शित होने वाली फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की ‘रहनुमा’ है, जो उनके साथ उनकी पहली फिल्म है। आने वाले अगस्त माह की 11 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म को लेकर ट्रेड विश्लेषक आशान्वित नहीं हैं। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शायद ही सफल हो। इसका सबसे बडा कारण वे इस फिल्म के टाइटल को मानते हैं। उनका कहना है कि यह शीर्षक आम दर्शकों की समझ से बाहर है, जिसके चलते दर्शक सिनेमाघरों की ओर रुख नहीं करेंगे। यह पहली बार जब निर्देशक इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म का शीर्षक अंग्रेजी शब्दों में न रखकर उर्दू में रखा है।
[@ दिव्या भारती....एक अनसुलझी पहेली]
‘रहनुमा’ का अर्थ होता है ‘गाइड’, ‘लीडर’, जो फिल्म में शहरुख खान का
किरदार होने वाला है। इसकी शूटिंग ‘प्राग’ में हुई है। पहले फिल्म का नाम
‘द रिंग’ बताया जा रहा था। लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘रहनुमा’ कर दिया गया।
ट्रेड जानकारों को लगता है शाहरुख खान की फिल्म का टाइटल ऑडियंस से कनेक्ट
नहीं है। खबरों के मुताबिक इम्तिआज अली ने अपनी फिल्मों का नाम अंग्रेजी
में रखा, जब वी मेट, लव आजकल, रॉक स्टार, हाईवे—जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा
चुकी हैं। इतना ही नहीं रहनुमा टाइटल कहीं न कहीं ऑडियंस को समझ नहीं आ
सकता है।
[@ कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट! ]
इम्तियात अली अपने शीर्षक के चलते पहले भी बॉक्स ऑफिस पर मात खा चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘तमाशा’ के असफल होने का सबसे बडा एक कारण इसका शीर्षक ही था, जो दर्शकों को अपने साथ जोडने में असफल रहा था, जबकि फिल्म की कथा, पटकथा, निर्देशन, गीत संगीत सभी अच्छे थे। कमोबेश ऐसी ही स्थिति उनकी इस फिल्म के शीर्षक को लेकर हो रही है जिससे इस फिल्म के कंटेंट को लेकर दर्शक कुछ और ही अनुमान ना लगा दे। शाहरुख खान की रईस ने इस बार मॉस ऑडियंस को अपनी तरफ आकर्षित किया है जिससे अब ‘रहनुमा’ से काफी उम्मीद हैं अगर दर्शकों को फिल्म के टाइटल का मतलब समझ में नहीं आयेगा तो सिनेमाघरों में वो कैसे आएगा।
[@ कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट! ]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]