आगजनी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दिए 31 हजार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 फ़रवरी 2017, 5:29 PM (IST)

शिमला। जिला शिमला के तांगणु गांव में आगजनी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई यूथ फैडरेशन की स्वयंसेवी संस्था अश्लार ने आज यहां उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने को 31 हजार रुपये की सहायता राशि भेंट की। रोहन चंद ठाकुर ने अश्लार संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उनके प्रयासों से न केवल प्रभावितों को मदद प्राप्त होगी, बल्कि अन्य लोग भी मानव कल्याण कार्यों के लिए प्रेरित होंगे।
अश्लार संस्था के चेयरमैन पवन ने बताया कि उन्होंने तांगणु गांव में आगजनी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए वटसऐप व अन्य न्यू मीडिया के माध्यमों से व्यापक अभियान आरंभ किया है और लोगों से पीड़ितों की मदद के लिए आग्रह किया जा रहा है। उनकी संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार की विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि मानवता की सेवा के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाए।

[@ ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]